सच खबर, मेदिनीनगरः इंडियन रोटी बैंक ने सातवें स्थापना दिवस पर पोषण आहार एवं पैकेज फूड को बताया खतरा, राष्ट्रीय उप प्रभारी सोनू नामधारी ने झारखंड की यूनिट से किया मुहिम शुरू करने का आह्वान किया। सेवा के क्षेत्र में इंडियन रोटी बैंक देश भर में नया किर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से युवा प्रणेता विक्रम पाण्डेय की सेवा सरोकार से बढ़ा इंडियन रोटी बैंक का कारवां भारत के 14 राज्यों में 100 जिला अंतर्गत 12 लाख से अधिक लोगों के लिए पोषण युक्त भोजन पहुंचाने में सक्रियता से निभा रही है। आईआरबी की संवेदनशीलता भी मजबूती से दिखाई पड़ी जब सातवां स्थापना दिवस पर लखनऊ स्थित जवाहरलाल नेहरू युवा केन्द्र में बाल पोषण अधिकार और पैकेज फूड लेबलिंग पर संवाद का आयोजन कर आईआरबी ने भविष्य निर्माण की आधारशिला गढ़ने की दिशा में कदम बढ़ा दिया। झारखंड के प्रतिष्ठित व्यवसाई सह राष्ट्रीय उप-प्रभारी सोनू सिंह नामधारी सातवें स्थापना दिवस में झारखंड के आधा दर्जन यूनिट के कॉर्डिनेटर के साथ शामिल होकर सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व भी किया। साथ ही पोषण युक्त आहार वितरण को बढ़ावा दिए जाने पर बल दिया। मौके पर तकरीबन 250 की संख्या में शामिल सेवादारों को सम्मानित करने के अलावा झारखंड में कार्यरत यूनिट की पहचान एवं सक्रियता को साझा किया। राष्ट्रीय उप प्रभारी सोनू नामधारी ने कहा कि इंडियन रोटी बैंक की हरेक मुहिम को झारखंड प्रदेश की यूनिट सक्रियता से संचालित करती है। जिसके पीछे इंडियन रोटी बैंक का वृहद उद्देश्य को सफलीभूत करना समृद्ध राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाकार्य के लिए इंडियन रोटी बैंक की दीपक तिवारी फेम झारखंड प्रदेश की टीम को फिर से बेस्ट स्टेट एवार्ड का सम्मान मिला है। झारखंड प्रदेश महिला कॉर्डिनेटर अंजली गुप्ता ने सम्मान पाकर झारखंड में इंडियन रोटी बैंक को अन्य बाकी जिलों में भी तेजी से विस्तार करने का संकल्प दुहराया। षेश पेज दस पर