ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने प्राचार्य को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा

सच खबर, मेदिनीनगर‘ आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन जनता शिवरात्रि महाविद्यालय इकाई द्वारा हिमांशु रंजन की अध्यक्षता में प्राचार्य को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। पत्र में मांग की गई है कि मनोविभाग महाविद्यालय द्वारा समय पर नहीं खुलता, जिससे विद्यार्थियों को विभाग से जुड़ी समस्याओं के लिए भटकना पड़ता है उस पर कड़ी नजर रखी जाए और न्याय संगत कार्रवाई की जाए। विद्यार्थियों के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य करने के साथ ही जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में नवनिर्मित भवन का नामकरण शिला पर पूर्व प्राचार्य और पूर्व कुलपति का नाम सहित स्वामी विवेकानंद जी के नामकरण में सुधार किया जाये। मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष विदेशी पांडेय ने कहा कि पलामू में एक मात्र महाविद्यालय हैं, जिसे नैक के द्वारा अच्छा ग्रेड मिला था, मगर वैसा महाविद्यालय अब नहीं रहा, यहां ना तो छात्रों को पढ़ने के लिए उचित कक्षा की व्यवस्था हैं। साफ-सफाई के नाम पर खाना पूर्ति हो रही है। वहीं स्वामी विवेकानंद जी नाम से स्वामी हटा कर सिर्फ विवेकानंद लिखा गया हैं, जबकि कुलपति को आदरणीय, माननीय, डॉक्टर, प्रोफेसर के साथ शिला पट्ट पर नाम दिया गया हैं। हिमांशु रंजन ने कहा कि एआईएसएफ छात्र हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है और महाविद्यालय में कक्षाओं का नियमित संचालन हो इसके लिए हम लगातार प्रयत्न करते रहेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव कौशल किशोर, सौरभ कुमार पाठक रवि कुमार, मोहित दुबे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *