अतिक्रमण करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाईः थाना प्रभारी

सच खबर, छतरपुरः छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने सोमवार को आदेश जारी किया कि छतरपुर मुख्य बाजार पर बड़े वाहन, बस, ट्रक, हाईवा, ट्रैक्टर, टेंपो ठेला तथा निजी वाहन लगा दिया जाता है, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा सड़क के किनारे दुकानदार सड़क पर अपने सामान को निकाल कर अतिक्रमण कर पैदल पथ को बंद कर देते हैं, जिससे आम लोगों को आने जाने में काफी कठिनाई होती है। मुख्य रूप से मंगलवार हाट बाजार के दिन स्थानीय एवं बाहरी दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर दुकान लगाकर सड़क को संकीर्ण कर दिया जाता है। मुख्य सड़क जाम रहने के कारण कई बार एंबुलेंस, पुलिस गाड़ी एवं विशिष्ट व्यक्तियों के भ्रमण के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जाम के कारण आए दिन सड़क दुर्घटना भी होती है। आदेश के आलोक में टेंपो स्टैंड के एजेंट, बस स्टैंड के एजेंट एवं अतिक्रमण कार्य व्यवसायियों को आदेश दिया जाता है कि नगर क्षेत्र के एन एच 98 मुख्य सड़क शिव मंदिर से मुख्य सड़क छतरपुर प्रखंड कार्यालय तक, छतरपुर जपला रोड में थाना गेट से उषा पेट्रोल पंप तक एवं छतरपुर सरईडीह रोड़ से सरईडीह मोड़ से मंदेया फ्लाईओवर तक किसी तरह का अतिक्रमण या अवैध पार्किंग नहीं करें, अन्यथा उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *