भावी मेयर प्रत्याशी पंकज कुमार जायसवाल ने ‘जनता ही जनार्दन है‘ अभियान वार्ड नंबर दो चलाया

सच खबर, मेदिनीनगरः भावी मेयर प्रत्याशी पंकज कुमार जायसवाल का जनसंपर्क अभियान ‘जनता ही जनार्दन है‘ का 53 वां दैनिक जनसंपर्क अभियान अघोर आश्रम रोड सखवन टांड, वार्ड नंबर 2 , मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में किया गया, जिसमें श्रीराम सेना के वरीय पदाधिकारीगण एवं समाज के अभिभावकगण भी सम्मिलित हुए इस क्रम में किशुन नाम ,वृंदा राम ,गोविंद सोनी ,देवंती कुंवर चाची, रामचंद्र साव ,सुनील गुप्ता, बृजमोहन राम ,सूचिता देवी, चंदन राम एवं अन्य भाइयों से भी विशेष वार्ता हुई एवं इन्होंने अपना पूरा सहयोग करने का वचन दिया। इस दैनिक जनसंपर्क महा अभियान में मुख्य रूप से भूमिका निभाने वाले श्रीराम सेना के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चिंटू गुप्ता, राजू बाबू, बिट्टू लाठ, गुड्डू गुप्ता ,विनय कुमार गुप्ता ,राष्ट्रव अंकित कुमार लाल एवं कई श्रीराम सैनिक बंधु उपस्थित थे इस जनसंपर्क के क्रम में क्षेत्र की कई समस्याओं से भी अवगत हुए एवं उनका समाधान करने का भी संकल्प लिया । ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में सड़क नाली एवं स्ट्रीट लाइट तथा पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है इसके कारण रात में बुजुर्ग एवं बच्चों को विशेष तौर पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है हमेशा घटनाएं होती रहती हैं, जल निकासी की भी काफी दिक्कत है बरसात के दिनों में कई क्षेत्रों में लोगों का घरों से बाहर निकलना कठिनाई से परिपूर्ण हो जाता है लोगों के कथनानुसार सफाईकर्मी कभी नहीं आते हैं और निगम की व्यवस्था लगभग शून्य है। वार्ड नंबर 2 नगर निगम क्षेत्र में कई जगहों पर सफाई की घोर कमी एवं नालियों में गंदगी का अंबार पाया गया। भावी महापौर प्रत्याशी पंकज कुमार जायसवाल ने सभी जनता को इन सभी समस्याओं को दूर करने का वचन दिया।ं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *