सच खबर, मेदिनीनगर‘ः सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की कल प्रथम पुण्यतिथि थी। पूरे देश ने उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। डाल्टनगंज पलामू में आकाशवाणी उद्घोषिका शालिनी श्रीवास्तव ने भी अपने आवासीय परिसर में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन करते हुए स्वर्गीय लता जी की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। इस यादगार पालो में लता जी को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में उनके गाए हुए गीत को गाकर याद किया। लता जी को याद करते हुए शालिनी श्रीवास्तव ने अनपढ़ फिल्म का माला सिन्हा और धर्मेन्द्र पर फिल्माया आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे… गीत गाकर वहां उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। इस अवसर पर शालिनी श्रीवास्तव के अलावे सुर संगम के तरफ से राम श्याम, मुकुल कुमार पवन कुमार पंकज कुमार रमेश पाठक रवि शंकर के अलावे ‘मिशन समृद्धि की टीम सहित कई सुधी श्रोता आदि उपस्थित थे।