सांसद के प्रयास से तोलरा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज एवं तोलरा रेलवे स्टेशन को हाई लेवल प्लेटफार्म बनाने हेतु स्वीकृति मिली

सच खबर, मेदिनीनगरः पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत धनबाद मंडल के तोलरा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज एवं तोलरा रेलवे स्टेशन को हाई लेवल प्लेटफार्म बनाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी है। विदित है कि वहाॅ के ग्रामीण जनता एवं रामानुज उच्च विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय तोलरा के छात्र-छात्राओं को आने-जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उक्त संबंध में पलामू सांसद वीडी राम के द्वारा पत्रांक-1364/डीटीओ, दिनांक 14.01.2023 को मंडल रेल प्रबंधक, धनबाद मंडल को पत्र लिखकर तोलरा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रीज एवं तोलरा रेलवे स्टेशन को हाई लेवल प्लेटफार्म बनाने का अनुरोध किया था। षेश पेज दस पर.इसके साथ-साथ पंड़ित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत मुहम्मदगंज-सतबहिनी स्टेशन के बीच लेवल क्राॅसिंग नं0-55, कोशियारा-मुहम्मदगंज के बीच लेवल क्राॅसिंग नं0-53, हैदरनगर-कोशियारा के बीच लेवल क्राॅसिंग नं0-50,जपला-हैदरनगर के बीच लेवल क्राॅसिंग नं0-43, कजरात नावाडीह-जपला के बीच लेवल क्राॅसिंग नं0-39, कजरात नावाडीह-जपला के बीच लेवल क्राॅसिंग नं0-37 एवं बी0डी0 सेक्शन में लेवल क्राॅसिंग नं0-32, 36, 49, 50, 53 के पास लिमिटेड हाई सबवे (एल0एच0एस0) का निर्माण कराने तथा जपला-हैदरनगर के बीच रेलवे लेवल क्रासिंग नं0-42 /बी/एसपीएल/टीके पास आरओबी का निर्माण की स्वीकृति मिली है। उक्त योजनाओं के साथ अन्य कार्यो के निर्माण हेतु इस बजट में पंड़ित दीन दयाल उपाध्याय मंडल को 49 करोड़ 16 लाख 40 हजार रूपए का आवंटन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *