सच खबर, मेदिनीनगरः अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पलामू प्रमंडल प्रभारी कोमल कुमार ‘अंकू’ ने पूर्व पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री झारखंड सरकार सह पाटन छतरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर से उनके नई मुहल्ला, वार्ड संख्या 23 स्थित पैतृक आवास पर मुलाकात कर स्थानीय ट्रांसफार्मर के लोड एवं विगत कुछ दिनों से वोल्टेज में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण यहां के निवासियों की परेशानी से अवगत कराया। साथ ही बताया कि गर्मी आते ही वोल्टेज और बिजली की परेशानी से लगातार जूझना पड़ता है। मोहल्ले में 200 केवीए से अधिक का लोड है,फिर भी 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। श्री किशोर ने अविलंब बिजली विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर साहब से बात की और उन्हें मोहल्ले वालों को हो रही बिजली की समस्या से अवगत कराया। इंजीनियर साहब ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस क्षेत्र में पहल करते हुए लोड के आधार पर बड़ा ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। सबकी परेशानियों में सदैव हम सबसे आगे खड़े रहने वाले पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर एवम् समस्या को हल करने में मदद करने वाले हिंडालको के विशाल कश्यप के प्रति अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष , पलामू प्रमंडल प्रभारी सह पलामू जिला महाराज जरासंध पूजा समिति के अध्यक्ष कोमल कुमार अंकू एवं मुहल्ले वासियों ने आभार व्यक्त किया।