सच खबर, मेदिनीनगरः विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल पलामू के कार्यालय में परिषद और इसके अन्य आयामों के प्रमुखों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और संचालन जिला मंत्री सूबेदार दामोदर मिश्र (से.नि.) ने किया। आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखण्ड पालकों की उपस्थिति में 10 फरवरी, 2023, तक प्रत्येक प्रखण्ड में प्रखंड, पंचायत और ग्रामीण समिति के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। आज के बैठक में प्रखंड के अधिकारियों और प्रखंड पालकों के द्वारा अपने-अपने प्रखंड के बैठक की तिथि भी तय की गई। सभी प्रखंड समितियों को निर्देश दिया गया कि प्रखंड बैठक में धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान के बारे में भी विस्तार से चर्चा कर सभी समितियों को इस अभियान में सम्मिलित किया जाए। सभी कार्यकर्ताओं को यह बताया जाए कि धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान, मात्र धन संग्रह का अभियान नहीं, बल्कि, यह जन संग्रह अभियान भी है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का उद्देश्य होना चाहिए। अभियान के बारे में जिला मंत्री सेवा निवृत सूबेदार दामोदर मिश्र ने बताया कि जिला में आज से धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का श्री गणेश हो चुका है। सबसे पहले कूपन खुद जिला मंत्री ने अपने नाम का कटवाया और साथ ही जिला उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ जी और जिला सह मंत्री आशीष चैरसिया ने भी अपने-अपने नाम का कूपन कटवाया।