समाजहित में विष का प्याला पीना ही शिवचर्चा की सार्थकता होगीः अविनाश देव

सच खबर, मेदिनीनगरः दुनिया का कोई भी काम मानव जीवन के बेहतरी के लिए किया जाता है। जब हम चर्चा के जरिये शिव को याद करते हैं तो कोशिश करते हैं उनके चरित्र को अपने जीवन में उतारें। विश्वकल्याण के लिए शिव जहर का प्याला पिया था। आज भी नागरिक जीवन,हमारा समाज भूख से भ्रष्टाचार से,बेरोजगारी से,शिक्षा, चिकित्सा के लिए, जाति धर्म सम्प्रदाय के आग से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है इसे दफन करने की जरूरत है ,इसे खत्म करने की जरूरत है। यह तभी सम्भव है। जब आप धरती के तमाम जीव-जंतु, विषधर, भूत-प्रेत के अधिनायक और लोककल्याण में सभी भौतिक सुख सुविधा को त्याग करने वाले अनार्यों के देवता भगवान शिव के शिष्य बनेगे। आप सभी को शिव तभी शिष्य स्वीकारेंगे जब अपने घरों में न्यूनतम व इच्छा रहित रिश्ता बनाएंगे। भ्रूण हत्या दहेज जैसे दुर्गुणों पर विराम लगाएंगे। उपरोक्त बातें पाटन प्रखण्ड के इमली गांव में आयोजित शिव चर्चा में गुरु भाई बहनों के संबोधन के दौरान कहीः गोकुला नंद भैया ने कार्यक्रम को संचालन किया। मौके पर युवा समाजसेवी प्रखर वक्ता,व वरिष्ठ वकील सिविल कोर्ट डाल्टेनगंज,ओंकार नाथ तिवारी,रोहित जी,कमलदेव जी अनिल प्रजापत्ति,अमोद सिंह,राधेश्या,मुन्ना सिंह, प्रयाग पांडेय,लड्डु सिंह,कामेश जी,प्रतिमा बहन,कमला बहन,नरेश ,साकेत सहित सैकड़ों गुरु भाई बहन शिव चर्चा को वर्तमान संदर्भ में नए कलेवर के साथ सार्थक जीवन जीने ,जीवन को आनन्द से भरने के लिए श्रवण पान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *