सच खबर, मेदिनीनगरः स्तरोन्नत उच्च विद्यालय पूर्वडीहा में आज सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विजय दूबे शिक्षक को सेवानिवृत्ति के पश्चात सम्मान पूर्वक विदा किया गया । छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तक देकर विजय दुबे जी का विदाई संपन्न किया गया। छात्रों द्वारा नम आंखों के साथ विदाई गीत एवं कविता भी प्रस्तुत किया गया। इस संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालय के शिक्षक और गांव के वरिष्ठ लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को माला पहनाकर विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया । कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ लोगों का संबोधन हुआ सेवानिवृत्त शिक्षक तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हरिवंश प्रभात ने कविता के माध्यम से विदाई दी। राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विकास दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं एक शिक्षक ही राष्ट्र के निर्माता होते हैं। शिक्षक पर बच्चों का भविष्य निर्भर होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अश्रेश्वर दुबे ने किया। कार्यक्रम का संचालन अगस्त द्विवेदी बाबा जी ने किया । कार्यक्रम में पंचायत के पूर्व मुखिया कुलबुल दुबे, पंसस पति प्रदीप दुबे, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक वीरेंद्र दुबे, सेवानिवृत्त शिक्षक शेषमणि दुबे, विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रसाद, शिक्षक सुजीत कुमार, गोरख उराँव, प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव जितेंद्र दुबे,अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पलिमू जिलाध्यक्ष सुधीर दुबे, मुक्तिरानी दास, सुश्री गीता, मीना कुमारी, नेहा गुप्ता, सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग भी शामिल थे ।