पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है पलामू का हस्तशिल्प

सच खबर, मेदिनीनगरः पलामू में पर्यटन सवर्द्धन के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाने की कोशिश हो रही है। पर्यटन स्थलों पर एक ओर जहां पर्यटकीय सुविधा बढ़ाई जा रही है। वहीं स्थानीय व्यक्तियों को हुनरमंद बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य हो रहे हैं। हुनर की पहचान मिले और लोग रोजगार से जुड़कर आमदनी बढ़ा सके, इसके लिए सरकार के साथ स्थानीय प्रशासन जुटी है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के पुरूष वर्ग को स्वयंसेवी संस्थाओं से जोड़कर रोजगार मुहैया कराई जा रही है। महिला-पुरूषों को हुनरमंद बनाने से लेकर उनके द्वारा निर्मित हस्तशिल्प को बाजार उपलब्ध कराने का कार्य भी जोरो से चल रहा है। निर्मित वस्तुओं का उचित मूल्य मिले, इसके लिए प्रयास हो रहे हैं। इसी कड़ी में शामिल है ‘‘पथिक ग्राम दुकान‘‘। पलामू प्रमंडल के दुबियाखांड़-नेतरहाट मुख्य मार्ग पर सेसा प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में अवस्थित ‘पथिक ग्राम दुकान‘ में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा निर्मित हस्तशिल्पों को न केवल प्रदर्शित किया गया है, बल्कि बिक्री भी की जा रही है। षेश पेज दस पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *