‘वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट’ ने बच्चों को बताया, 18 की उम्र होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर, किसी मैदान में गाड़ी चलाना सीखने के बाद ही, तय गति सीमा में वाहन चलाएं

सच खबर, मेदिनीनगरः जिले में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय है। इसे ध्यान में रखते हुए ‘वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट’ लगातार विभिन्न स्कूल, कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रहा है। ताकि बच्चों को सुरक्षा नियमों की पुख्ता जानकारी दी जा सके। इसी क्रम में आज यह अभियान ब्राह्मण विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया, जहां भारी संख्या में छात्र, शिक्षक और प्राचार्या नेहा पाठक मौजूद थी । कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने सड़क सुरक्षा संबधी बातों से की । ट्रैफिक रूल्स की जानकारी दी और छात्रों से अपील भी की कि बिना उम्र हुए सड़कों पर गाड़ी लेकर न उतरें । 18़ की उम्र होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर, किसी मैदान में गाड़ी चलाना सीखने के बाद ही, तय गति सीमा में गाड़ी चलाएं । प्राचार्या नेहा पाठक ने हैलमेट के बिना गाड़ी न चलाने और मोबाइल का प्रयोग न करने की सलाह दी । ट्रैफिक इंचार्ज रामजीत सिंह ने छात्रों को ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर सजा के प्रावधान के बारे में बताया। साथ ही अपने माता पिता को बिना हैलमेट और बिना सीट बेल्ट बांधे गाड़ी न चलाने की अपील करने के लिए बच्चों से कहा । इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता पंकज लोचन भी उपस्थित थे। इन्होंने छात्रों से निवेदन किया कि अपनी ऊर्जा अच्छी पढ़ाई और अच्छा नागरिक बनने में लगाएं, गाड़ी चलाने की उम्र होने पर ही गाड़ी का ख्याल मन में लाएं । राखी सोनी ने गाड़ी चलाते समय इयरफोन बिल्कुल इस्तेमाल न करने की बात कही, और संध्या अग्रवाल ने सड़क सुरक्षा संबंधित गीत प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन रोहित कुमार ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *