महुआडांड़ प्रखंड के ग्राम तीसिया में जरूरतमंदों के बीच किया गया कम्बल का वितरण

सच खबर, मेदिनीनगरः लातेहार जिला के महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत स्थित ग्राम तीसिया में दिन मंगलवार को पुलिस पिकेट के आसपास रहने वाले दर्जनों जरूरतमंद गरीब महिला पुरुष एवं दिव्यांग लोगों के बीच बढ़ती हुई ठंड के मौसम से बचाव हेतु कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण करने का कार्य जिला परिषद् सदस्य ऐस्तेला नगेसिया, पंचायत समिति सदस्य, इन्दु किरण मिंज,अक्सी मुखिया रोजेलिया टोप्पो, वार्ड सदस्य संगिता वृजिया, ऐलकसियुस एक्का, राजकुमार सिंह, अखिलेश उर्फ यमुना प्रसाद ,विश्वनाथ राम, सागर सिंह,संतोष यादव, कुलदीप तिर्की,समेत इत्यादि जनप्रतिनिधियों ने किया। जरूरतमंद गरीबों ने कंबल उपलब्ध करवाने पर जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। मौके पर कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *