स्वीप के तहत विभिन्न माध्यमों से लोगों को मतदान के प्रति किया जा रहा है जागरूक

सच खबर,रामगढ़ः आगामी रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कोषांग द्वारा विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मतदाता जागरूकता कोषांग द्वारा 23 रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत मतदाता जागरूकता, सि-विजिल, वोटर्स हेल्पलाइन आदि से संबंधित पोस्टर यात्री वाहनों पर लगाए गए हैं । पोस्टर के माध्यम से लोगों को चुनाव संबंधित विभिन्न जानकारियां दी जा रही हैं वहीं सभी से 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *