विष्णु एवं कार्तिकेय ने बढ़ाया एमके. डीएवी का मान

सच खबर, मेदिनीनगरः डीएवी प्रबंध कर्तृ समिति नई दिल्ली के प्रधान, आर्य रत्न, पद्मश्री पूनम सूरी एवं आर्यवीर डॉ. जे.पी .शूर डायरेक्टर पीएस के आशीष एवं कुशल मार्गदर्शन में एमके. डीएवी. पब्लिक स्कूल मेदनीनगर चतुर्दिक फल फूल रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट एवं बिहार से कोकाई कराटे इंटरनेशनल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित थर्ड रिपब्लिक ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2023, 28 एवं 29 जनवरी 2023 को पटना में आयोजित थी। विद्यालय के छात्र विष्णु हसन चतुर्थ अ ने 35 किलोग्राम एवं 10 वर्ष की आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया एवं कार्तिकेय डी.एस. एस.बी .एल. पंचम द के छात्र ने 45 किलोग्राम एवं 11 वर्ष आयु वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। बुधवार आठ फरवरी को विद्यालय की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय के छात्रों को सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.एन.खान ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में उत्तम प्रदर्शन कर विद्यालय का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने अन्य बच्चों से भी आगे बढ़कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा अपना और अपने माता-पिता,विद्यालय का सम्मान बढ़ाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *