सच खबर, हुसैनाबादः टीम सूर्या के बैनर तले पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता नवाडीह के मैदान में टीम सूर्या दंगवार बनाम टीम सूर्या बेलबीघा के बीच खेला गया। पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह ने गत माह शुरू कराया है। नवाडीह मैदान में खेले गए मैच में दंगवार की टीम ने बेलबिघा की टीम को आठ रनों से पराजित कर दिया। बेलबीघा की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दंगवार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रन का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलते हुए बेलबिघा की टीम ने लक्ष को प्रात नही कर पाई और दंगवार ने मैच जीत लिया। चंदन ने सर्वाधिक चार विकेट लिया। मैन ऑफ दी मैच का खिताब चंदन को मिला। 20 सूत्री अध्यक्ष योगेंद्र सिंह व दंगवार पंचायत मुखिया अमरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सभी पंचायतों में टीम सूर्या क्रिकेट टीम है। क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने की मुहिम के तहत प्रतियोगिता का आयोजन अलग अलग इलाकों में किया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साहित करने में आम लोगों को भी आगे आना का आह्वान किया। मौके पर हसन खलीफा, राजन सिंह, पवन चैधरी, अभिमन्यु सिंह, गोलू ,चंचल कुमार , बबलू सिंह,विक्की, अवनीश चैधरी, बाबू उर्फ पवन, गौतम, प्रिंस, राहुल,समशेर, श्रीराम, बसंत कुमार, राकेश ,रिंकू, हिमांशु, मनीष शामिल हुए।