लोगों की जमा पूंजी लेकर फरार फाइनेंस कंपनियों के संबंध में उपायुक्त ने लोगों से फार्म जमा करवाया

सच खबर, मेदिनीनगरः विभिन्न फाइनेंस कंपनियों में पैसा जमा कर अपनी पूंजी जमा गंवा बैठे लोगों ने पलामू समाहरणालय में काफी हंगामा किया। उनकी एक ही मांग की उनकी जमा पूंजी प्राइवेट बैंक लौटाए ें भीड़ में शामिल लोगों का कहना था कि सहारा इंडिया, वेलफेयर राईमल, साईं प्रसाद और रैम्बो जैसी 28 प्राइवेट कंपनियां आम लोगों से पैसा जमा कराती थी । वैसी कंपनियों ने लोगों की खून-पसीने की कमाई से कमाए पैसोें को लेकर कंपनियां भाग गई है। वहां उपस्थित ग्राम कृष्णा यादव ने बताया कि उनका डेढ़ लाख और ग्राम दिदौरी के शंकर प्रसाद का 25 हजार रुपये और ग्राम सोनपुरवा के नरबेद का 70 हजार रुपये सहित कई लोगों से करोड़ों रुपए का गबन यह कंपनियां कर चुकी हैं।  इस हंगामे के बाद उपायुक्त पलामू के आदेश पर इन लोगों का फार्म जमा किया जाने लगा है। लोगों का कहना था कि उपायुक्त द्वारा इस पहल से हम लोगों को पैसा मिलने की उम्मीद जगी है। वैसे कई वर्षो से इसपर किसी तरह कि पहल नहीं की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *