सच खबर, मेदिनीनगरः पलामू में इतने दिनों से लगातार कायम महिला सुरक्षा और शांति का दावा एकबार फिर छिन्न-भिन्न हो गया, जब बीस सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी पर पुलिस के ही लेस्लीगंज जैप के जवान अमित कुमार सिंह ने दबंगता दिखाते हुए अभद्रता की और सरेआम देख लेने की धमकी दी। इस घटना से आहत विमला कुमारी ने पलामू उपायुक्त और पुलिस कप्तान को तीन जनवरी को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि दिनांक दो फरवरी को लगभग 11 बजे अपने निजी वाहन स्कार्पियों से समहारणालय स्थित बीस सूत्री कार्यालय के लिए ज्ञान निकतेन आवासीय स्कूल के रास्ते होकर जा रही थी। तभी रास्ते में अचानक एक काले रंग की कार सामने आ गई और गाड़ी पिछे करने के लिए मेरे ड्राईवर पर दबाव बनाने लगा। इसी क्रम में एक आरक्षी जिसकी वर्दी पर अमित कुमार सिंह लिखा हुआ था। वह गाड़ी से उतरा और मुझसे तैश में बोला कि गाड़ी पिछे करो। जब मैं गाड़ी से उतरकर उससे बात करने की कोशिश की तो वह बदतमीजी पर उतर आया और बोला की बीस सूत्री की अध्यक्ष हो तो क्या राष्ट्रपति हो। बोर्ड उखाड़कर फेक दूंगा अगर वर्दी में नहीं होता तो,तुम्हें बता देता।
इस घटना से आहत विमला कुमारी ने आरक्षी अमित कुमार सिंह पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सच खबर अखबार से बात करते हुए वह काफी आहत थी। उन्होंने कहा कि मैं पूर्व सांसद स्व. रामदेनी राम की भी पुत्री हूं। साथ ही मैं महिला होते हुए एक सम्मानित पद पर भी हूं। जब मेरी जैसी महिला ही समाज में सुरक्षित नहीं है तो प्रशासन आम जन की सुरक्षा कैसे करेगा।