सच खबर, छतरपुरः विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने जिले के छतरपुर अनुमंडल के अलग -अलग गांवों के दो श्राद्ध कर्म में शामिल होकर मृतक के नाम पर पौधरोपण कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित किया। छतरपुर के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर में स्व मनजीत रामऔर मुरुमदाग पंचायत के भीखही निवासी स्व हरीभुइयां के धर्मपत्नी सरती कुंवर के श्राद्धकर्म में शामिल होकर पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पौधरोपण किया। वहीं परिजनों को आर्थिक सहयोग भी किया। उन्होंने श्राद्धकर्म में शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मन्त्रों की शपथ भी दिलाई। श्री कौशल ने कहा है कि लोगों को माता- पिता की सेवा से यदि मुक्ति मिल जाती हैं तो दुनियां के हरेक पुत्रों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों के तहत उनके नाम पर पौधरोपण कर उसकी सेवा करना चाहिए। इससे मृतक की आत्मा को शांति मिलती है। वन राखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल ने कहा कि हमारी हिन्दू संस्कृति में पौधों को देव तुल्य मानकर उसे पूजा करने का विधान है, क्योंकि एक वृक्ष से समस्त धरती और ब्रह्मांड पर रहने वाले कई जीवो को 10 तरह का लाभ मिलता है। जिसका उपभोग लोग सदियों से करते आ रहे हैं, जिसका प्रमाण हमारे धर्म ग्रंथों में उल्लेखित है। ग्राम पंचायत डाली बाजार के मुखिया सह वीपीएसए संस्था के प्रधान सचिव पूनम जायसवाल ने स्व मनजीत के असामयिक मृत्यु पर उनके घर जाकर परिजनों को न सिर्फ हर संभव मदद करने की भरोसा दिलाई बल्कि हर सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहने की प्रतिबद्धता भी दुहरायी। मौके पर स्व मनजीत राम के पिता नरेश राम और स्व सरति कुंवर के पुत्र दिनेश भुईयां व मुरुमदाग पंचायत के मुखिया भोला सिंह डाली पंचायत के उप मुखिया अफजाल अंसारी , जुबेर अंसारी, मनोज यादव, अशोक यादव, मुकेश यादव, रामा सिंह, विकास कुमार, अमरेंद्र कुमार रवि, शमीम अंसारी, नारद भुईयां,भरथि भुईयां संतोष उरांव,उपस्थित थे।