सच खबर,हुसैनाबादः हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की लगातार शिकायत मिलने पर विधायक कमलेश कुमार सिंह के निर्देश पर हुसैनाबाद स्थित आवासीय कार्यालय में विद्युत विभाग के अभियंताओं ने शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से एनसीपी के प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह, सहायक अभियंता संजय कुमार, कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह मौजूद थे। शिविर में पहुंचे सैकड़ों उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया। सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निष्पादन कर दिया गया है। अन्य से आवेदन प्राप्त कर उनके निदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एनसीपी नेता विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का समाधान छतरपुर या मेदिनीनगर से होना है,उसमे थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने कहा कि समय समय पर शिविर लगा कर उपभोक्ताओं की समस्या का निदान किया जायेगा।