अवकाश प्राप्त शिक्षक 88 वर्षीय कार्तिक मिश्रा का निधन

सच खबर,गोला( रामगढ़)ः जोड़ा शिवालय, पाठक टोला निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक 88 वर्षीय कार्तिक मिश्रा का पिछले गुरुवार शाम 7ः00 बजे निधन हो गया। स्व. मिश्रा के निधन पर क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है। लोगों का कहना था कि स्व. मिश्र काफी मिलनसार एवं मृदु भाषी थे। उनका अंतिम संस्कार पटासुर मुक्तिधाम में किया गया। लोगों ने उन्हें अश्रूपूर्ण विदाई दी स्व. मिश्र नरसिंह स्थान, खपरयावां, हजारीबाग के मूल निवासी थे। वे पीरा बस्ती बरकाकाना से सेवा निवृत हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *