प्रधानमंत्री ने मुंबई में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

मुबंईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। वंदे भारत एक्सप्रेस का नया और उन्नत संस्करण मुंबई और सोलापुर और मुंबई और साईनगर शिर्डी के बीच चलेगा। मुंबई-सोलापुर ट्रेन, नौवीं वंदे भारत ट्रेन देश की वाणिज्यिक राजधानी को महाराष्ट्र में कपड़ा और हुतात्माओं के शहर से जोड़ेगी और सोलापुर में सिद्धेश्वर, सोलापुर के पास अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर और पुणे के पास आलंदी जैसे तीर्थस्थलों के लिए तेजी से कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *