फुटपाथी दुकानदार संघ ने की दुकान की पुनः स्थापना की मांग

सच खबर, छतरपुरः फुटपाथी दुकानदार संघ छतरपुर द्वारा शुक्रवार को छतरपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी विसपुते श्रीकांत यशवंत को चलंत दुकानों की पुनः स्थापना को लेकर आवेदन दिया। आवेदन में संघ के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि मंगलवार से सभी फुटपाथी दुकानदारों को एनएच 98 पर ठेला तथा चलंत दुकान लगाने की मनाही की गई थी। संघ द्वारा पूर्व सांसद सह भाजपा नेता मनोज कुमार को भी ज्ञापन सौंपकर स्थिति से अवगत कराया गया। पूर्व सांसद ने दुकानदारों की स्थिति पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से चर्चा की तथा वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि फुटपाथ ही दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे दुकान लगाकर परिवार का दैनिक जीवन यापन करते हैं। ज्यादातर दुकानदार कच्चा सामग्री का व्यापार करते हैं। कुछ दिनों से इनकी दुकान बंद होने के कारण इनकी सामग्री भी खराब होने के कगार पर आ गई हैं इसलिए इनके लिए उचित व्यवस्था की जाए। वही सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा व्यवहारिक आदेश दिया गया कि 5 फीट की दूरी पर प्रत्येक ठेला लगाएं और अपने आसपास साफ सुथरा रखें। एनएच 98 पर जाम होने की स्थिति ना बने इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर इंजीनियर सुरेश कुमार, मनोज गुप्ता, फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष गौतम कुमार, गोकुल प्रसाद, विनोद साव, सुदामा चंद्रवंशी, सुरेंद्र बरई समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *