सच खबर,मेदिनीनगरः डालटनगंज वनजा आरोग्य केंद्र में भर्ती रेड़मा डालटनगंज निवासी शांति देवी को ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता सह सहायक अध्यापक धीरज मिश्रा के आग्रह पर रोहित सिंह ने सदर अस्पताल स्थित बल्ड बैंक में रक्तदान किया। मालूम हो कि डाक्टर अरुण शुक्ला के क्लिनिक में भर्ती रेड़मा डालटनगंज निवासी महिला मरीज शांति देवी को ऑपरेशन के लिए ओ पॉजिटिव बल्ड उपलब्ध नहीं हो पाने पर महिला के परिजन द्वारा पलामू प्रमंडल में रक्तदान को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे सामाजिक कार्यकर्ता धीरज मिश्रा से संपर्क कर महिला मरीज को रक्त उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। तत्पश्चात सामाजिक संस्था ‘इंसानियत का रिश्ता’ के संचालक धीरज मिश्रा ने हिंदू बजरंगी सेना के सक्रिय सदस्य आबादगंज निवासी रोहित सिंह से रक्तदान करवा कर मरीज को रक्त उपलब्ध कराया। धीरज मिश्रा ने रक्तदाता रोहित सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है। रक्तदान पुण्य का कार्य है। रक्तदान महादान को लेकर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के परिणाम स्वरुप, अब लोग जागरूक होकर रक्तदान करने की एक अपील लोगों की जान बचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।श्री मिश्रा ने कहा कि अक्सर मामलों में रक्त के जरूरत मंद मरीजों के परिजनों द्वारा अपना रक्तदान नही कर अन्य लोगों से रक्त दान करने का आग्रह किया जाता है।रक्त के जरूरतमंद मरीजों के परिजनों को भी रक्तदान करना चाहिए । बल्ड बैंक में रक्त समुह की मात्रा की कमी न हो इसके लिए श्री मिश्रा ने सभी निजी, सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से रक्तदान शिविर का आयोजन करने की अपील की है।