सच खबर, लातेहारः उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लाभुकों को दिए जाने वाले मुआवजा राशि के संबंध में चर्चा की गई। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लाभ हेतु दिये गए आवेदनों पर विचार विमर्श कर अंचल एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा आवेदनों के जाँच एवं सत्यापन के आधार पर जिले के 3808 किसानों को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ प्रदान करने हेतु अनुमोदन दिया गया। उपायुक्त ने और भी वैसे किसानों को जो इस योजना से वंचित है उन्हें भी योजना से जोड़ते हुए सहायता राशि प्रदान करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी, जिला कृषि पदाधिकारी श्री रामाशंकर प्रसाद सिंह, एलडीएम श्री शांति प्रसाद टोप्पो, जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोपनो, एवं नोडल पदाधिकारी आपदा प्रबंधन अविनाश रंजन आदि उपस्थित थे।