जनता मजदूर संघ के नेता राकेश सिंह ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री से की मुलाकात

सच खबर,मेदिनीनगरः जनता मजदूर संघ के नेता राकेश सिंह ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री भारत सरकार रामदास अंठावले से नई दिल्ली में मुलाकात कर झारखंड के दलित पिछड़ा श्रमिकों के कल्याणार्थ एवं सामुदायिक विकास हेतु बात की। साथ ही झारखंड राज्य हाउसिंग बोर्ड मेदिनीनगर में कई वर्षों से आवासीत दलित, पिछड़ा एवं अन्य समुदाय के श्रमिक परिवार को उचित मूल्य पर आवंटन हेतु गुहार लगाई गई। जिस पर मंत्री झारखंड राज्य हाउसिंग बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल कानून संगत तरीके से उचित मूल्य पर आवासीय श्रमिक परिवारों को आवंटन करने का निर्देश दिया। साथ ही मंत्री के सहायक निजी सचिव योगेश कुमार त्रिपाठी द्वारा एक पत्र भी अमित कुमार को निर्गत किया गया। इस मौके पर मंत्री द्वारा कहा गया कि झारखंड के दलित पिछड़ा, आदिवासी एवं अन्य श्रमिकों के कल्याणार्थ एवं सामुदायिक विकास हेतु हर संभव हमारा मंत्रालय एवं भारत सरकार सदैव तत्पर है । जहां भी आवश्यकता पड़ेगी, पूरी मजबूती से झारखंड के श्रमिकों को सपोर्ट किया जाएगा। इस मौके पर चंदन शर्मा, गोपाल शर्मा, राजू सिंह, शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *