सच खबर, गोला(रामगढ़)। रजरप्पा चैक जिमखाना में गोला मंडल में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को लेकर विचार विमर्श किया। निर्णय लिया गया कि रामगढ़ विधानसभा के राजग गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती सुनीता चैधरी को भारी मतों से जीत दर्ज कराना है। इसके तहत गोला पंचायत के स्वर्ण वणिक धर्मशाला में 11 फरवरी को मंडल कार्यसमिति बैठक दो बजे दोपहर में रखी गई है। बैठक में गोला मंडल पदाधिकारी मंच मोर्चा अध्यक्षगण, शक्ति केंद्र के संजोयक, सह संयोजक, सांसद प्रतिनिधि, जिला के पदाधिकारियों जो गोला मंडल में निवास करते हां,े उनको आमंत्रित किया गया है। मौके पर जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता, महामंत्री खिरोधर साहु, जिला उपाध्यक्ष सह गोला मंडल के प्रभारी राजु चतुर्वेदी, गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव, बरलंगा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, महामंत्री जितेंद्र साहु, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास मणि पाठक, पंचम चैधरी मंत्री, प्रदीप ठाकुर ,धनेश्वर ठाकुर, बंदा शक्ति केंद्र के संजोयक संतोष साव उपस्थिति थे। कार्यसमिति बैठक में मुख्य रूप सेे जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता, महामंत्री खिरोधर साहु, जि़ला उपाध्यक्ष सह गोला मंडल प्रभारी राजु चतुर्वेदी, गोला मंडल के पालक चन्द्रशेखर विशेष रूप से शामिल होंगे।