वनस्पति विभाग के विद्यार्थियों ने पुटरूंगी गांव और राजकीय मध्य विद्यालय पुटरूंगी का दौरा किया

सच खबर, महुआडाड़ः शनिवार 11 फरवरी को संत. जेवियर्स महाविद्यालय, महुआडांड़ के वनस्पति विभाग के विद्यार्थियों ने पुटरूंगी गांव और राजकीय मध्य विद्यालय पुटरूंगी का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जन जागरुकता लाने के उद्देश्य से ष्शिक्षा के महत्व, नशापान से मुक्ति, बीमारियों से छुटकारा आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोंगो में जागरूकता लाने की कोशिश की। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों और बच्चो को अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव तथा नशापान के दुसप्राव को बताया। वर्तमान समय में झारखंड में नशापान एक गंभीर समस्या बन गया है। जिस कारण से शारीरिक और मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। महाविद्यालय के प्राचार्य फा. डा.एमके. जोश ने कहा कि महाविद्यालय पढ़ाई और जीवन के सैद्धतिक चीजों पर ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और विकास के लिए हमेशा से तत्पर होकर कार्य करते रहा है। साथ ही गांव के प्रत्येक गरीब परिवारों को चावल एवम जरूरत मंद लोगों को कपड़ा वितरण किया गया। विद्यार्थियों ने बच्चों को कविता के माध्यम से उनका मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर राजकीय मध्य विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती लुस्यांती टोप्पो ने इस कार्यक्रम की सराहना की। गांव के सरपंच श्रीमान सुरजित टोप्पो ने भी विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी प्रोफेसरों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य फा. डाएम.के. जोश, उपप्राचार्य सिस्टर कैसलीन जूलियट, वनस्पति विभाग के सभी शिक्षक और विद्यार्थी, हॉस्टल संचालिका सिस्टर लिसा एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *