प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में आठ वर्षों में अनुसूचित जाति मोर्चा वर्ग के कल्याण, विकास एवं गरीबों के सशक्तीकरण के अनेक ऐतिहासिक निर्णय किए गए हैंः श्री आर्य

सच खबर, मेदिनीनगरःभारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक-जिला कार्यालय में आयोजित की गई।कार्यकारिणी बैठक का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री लाल सिंह आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया। संबोधन करते हुए श्री आर्य ने कहा कि भारत आज अपनी आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है। अमृत काल में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास मंत्र के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में अनुसूचित जाति मोर्चा वर्ग के कल्याण, विकास एवं गरीबों के सशक्तिकरण के अनेक ऐतिहासिक निर्णय किए गए हैं। संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बाद पहली बार गरीबों, वंचितों, महिलाओं, शोषितों, अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान की पहल हो रही है, जिसके कारण अनुसूचित जाति वर्ग सहित देश के गरीबों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रति श्रद्धा और विश्वास बढ़ा है। गरीबों को समर्पित मोदी सरकार अंतोदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर ने जीवन पर्यंत गरीबों को आर्थिक सामाजिक राजनीतिक न्याय दिलाने, आत्मनिर्भर बनाने एवं एवं अवसरों की समानता लाने की संकल्पना की। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास, राष्ट्रीय स्वच्छता योजना, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि,स्वनिधि एवं मुद्रा योजना, आयुष्मान योजना, अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाओं को स्वीकृत किया है। इन योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर गरीब वंचितों महिलाओं शोषितों अनुसूचित जाति वर्ग को मिल रहा है।
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग को समर्पित है मोदी सरकार।‘ ऐसा चाहू राज मै, जहां मिले सबन को अन्न,छोट-बडो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न’ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के इस दोहे को साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में देश के 80 करोड़ गरीबों को प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना के अंतर्गत प्रति व्यक्ति निःशुल्क 5 किलो अनाज देकर एवं देश के गरीबों को कोरोना का फ्री टीका लगाकर ‘नर सेवा नारायण सेवा’ की भावना को पूर्ण करने का संवेदनशील फैसला लिया, जो आज तक निरंतर जारी है। मोदी जी का कहना है कि राष्ट्र का सशक्तिकरण तभी संभव है जब समाज के सभी अंग सक्षम एवं सशक्त हो ‘अंत्योदय हमारा लक्ष्य है-पथ है-प्रण है’ श्री नरेंद्र मोदीी का संविधान शिल्पी डॉ. भीमरावअंबेडकर का जन्म दिवस 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश एवं राष्ट्रीय समरसत्ता दिवस एवं 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित करना अनुसूचित जाति वर्ग के प्रति सम्मान को दर्शाता है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना भारत की एकता एवं अखंडता और एकीकरण के लिए जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण योगदान हम सभी के लिए प्रेरणादायक है और श्रद्धेय दीनदयाल जी के अंतोदय का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में साकार हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अमर बावरी ने अपने संबोधन कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार दलित विरोधी है। जेएमएम कांग्रेस और राजद वाली राज्य सरकार के तुष्टिकरण की राजनीति के कारण दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहा है। आज के समय में राज्य में दलित खुद को अकेला और ठगा हुआ महसूस कर रहा है। लेकिन राज्य के सभी दलितों की आवाज और उनके हक अधिकार के लिए चट्टान की तरह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राज्य सरकार और दलितों के बीच खड़ी है। मोर्चा के कार्यकर्ता अपने समाज के हक और अधिकार के लिए अपने खून की अंतिम बूंद तक लड़ने को तैयार है। अब समय आ गया है इस दलित विरोधी राज सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकने के लिए पूरे राज्य के दलित संगठित हो आंदोलन का मार्ग अपनाते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान के आलोक में अपना हक अधिकार छीन कर ले।विधायक आलोक चैरसिया ने कहा मोदी जी के नेतृत्व में कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं को लेकर देश आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर है और आने वाले दिनों में भारत एक समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र बनेगा। विधायक किशुनदास ने कहा कि मोदी सरकार समतुल्य भाव से सभी वर्ग के गरीब निर्धन शोषित वंचित दलित आदिवासी व महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सेवा कार्य कर रहे हैं जो अभूतपूर्व है। विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भाजपा हमेशा से लड़ाई संघर्ष के लिए कटिबद्ध है। विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार में गरीब आंसू रो रहा उसको सुनने वाला कोई नहीं है। विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि दलित महिलाओं पर लगातार राज्य में अपमान हो रहा है सरकार मूकदर्शक है। मेयर अरुणाशकर पूर्व विधायक जीतूचरण राम झारखंड प्रभारी ब्रजमोहन राम सीताराम जी जवाहर पासवान शिवधारी राम रंजनभारती रंजन पासवान विमल बैठा प्रभात भुईया ध्रुव हरि सीमापासवान कमलेश राम पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक, खुदा राम, कलेश्वर दास, विशाल वाल्मीकि, राजेंद्र पासवान, जोगेंद्र लाल, जिला कार्यालय नीचे कक्ष में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। साथ ही उनके बताएं मार्ग पर चलकर समाज और देश के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *