सच खबर, मेदिनीनगरः भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी, नौजवान संघ के उपाध्यक्ष अभय कुमार भूइंया, श्रद्धानंद तिवारी ने बैरिया चैक के जोड़ ग्राम के नजदीक गुरसुती नदी का होटल क्राउन प्लाजा के द्वारा गंदा पानी गिराया जाने का औचक निरीक्षण किया। वहां पाया कि होटल क्राउन प्लाजा के द्वारा अंदर ग्राउंड पाइप से अपने होटल की सारी गंदगी और गंदे पानी वह गुरुसूती नदी में गिराया गया है। यहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यह नदी आम लोगों की लाइफ लाइन है । नदी से दर्जनों टैंकर पानी ट्रैक्टर से रोज पीने के लिए पानी ढुलाई होती है। वही मेदिनीनगर नगर निगम के द्वारा उसी रोड में बैरिया से लेकर के नदी तक बड़ा नाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें निगम के गंदे पानी और नाली से निकले पानी को भी नदी में ही गिराया जायेगा। ऐसी स्थिति में जहां एक ओर जल स्रोतों को बचाने के लिए पर्यावरण विभाग सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट तक उनके संरक्षण में नए कानून पास कर रहे हैं। वहीं शहर के अमीर लोगों के द्वारा पैसा कमाने के चक्कर में नदी को प्रदूषित किया जा रहा हैं। जांच करने के बाद जिला सचिव श्री तिवारी ने पलामू उपायुक्त को स्मार पत्र दिया और उन्होंने पलामू उपायुक्त से मांग की है कि अविलंब होटल क्राउन प्लाजा के द्वारा पाइप के माध्यम से नदी में गिराया जा रहा गंदा पानी के बहाव पर रोक लगाया जाए तथा नगर निगम द्वारा बड़ा नाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उसका गंदा पानी भी नदी में ही प्रवाहित होगा।इस पर जांच उपरांत अविलंब कार्य पर रोक लगाई जाए। उस नदी से जंगल के जीव-जंतु के अलावा अगल-बगल के गांव के लोग ही पानी पीते हैं। आज जांच के क्रम में भी चार से पांच ट्रैक्टर के द्वारा उसी नदी से टैंकर में पानी भरा जा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों जिनमें बबन पासवान ,ननहक सिंह, भरत तिवारी, मणि शंकर चतुर्वेदी, संतोष तिवारी, देवेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र तिवारी सहित सैकड़ों लोगों ने कहा कि निगम के द्वारा बनाया जा रही नाली और होटल क्राउन प्लाजा के द्वारा गंदा पानी गिराया जा रहा है। इस कारण हम लोगों को जीना दूभर हो गया है। यहां भयंकर दुर्गंध उत्पन्न होती है। इससे बीमारी उत्पन्न होने की खतरा बढ़ गया है ।