लोक अदालत में मामले निस्तारण से वैमनस्यता सदा सर्वदा के लिए मिट जाता हैः पीडीजे

सच खबर,मेदिनीनगरः लोक अदालत में मामले निस्तारण से पक्षकारों के बीच उत्पन्न वैमनस्यता सदा सर्वदा के लिए समाप्त हो जाता है । उक्त बातें पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चैबे ने कही। वे शनिवार को इस वर्ष के पहले राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चैबे, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मार्त्तण्ड प्रताप मिश्रा, डीजे प्रथम संतोष कुमार, डीजे चतुर्थ प्रेम नाथ पांडेय, डीजे पंचम अभिमन्यु कुमार, डीजे षष्टम अमरेश कुमार व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम का संचालन न्यायिक दंडाधिकारी मिस अपेक्षा ने किया। इस मौके पर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चैबे ने कहा कि लोक अदालत निरंतर प्रक्रिया का रूप ले चुकी है । न्याय सस्ता हो, सुलभ हो,त्वरित हो इन तीनों का समावेश लोक अदालत में है। उन्होंने दूर दराज से आए लोगों को मामले निस्तारण में रूचि लेने की सलाह दी । इस मौके पर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार ने कहा कि अदालते का लगातार प्रयास दो पक्षों को मिलाने का होता है। लोक अदालत विवादों का मिलान करने का अवसर प्रदान करता है। श्री चैबे ने आगे कहा कि वैमनस्यता या झगड़ा का मुख्य कारण अपने को उचित अनुचित को लेकर होता है । उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम के साथ लोक अदालत ने मामले का निस्तारण कराएं । उन्होंने कुटुंब न्यायालय की चर्चा करते हुए कहा कि जो रिश्ता जन्म या शादी से उत्पन्न होता है या जैविक रूप से जुड़ा होता है; वह बंधु का रिश्ता होता है। इस मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी अपेक्षा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक ऐसा मंच है। जहां जटिल से जटिल मामले भी निपटाए जाते हैं।लोक अदालत लोगों का विश्वास जीत चुका है। लोक अदालत के प्रति लोगों का विश्वास काफी बढा है। हम उम्मीद करते हैं कि इस वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत अधिक से अधिक मामले निस्तारण कर एक नजीर पेश करेगा। इस मौके पर सी जे एम निरुपम कुमार, आनंदा सिंह, संजय सिंह यादव, परमानंद उपाध्याय, शिखा अग्रवाल, संदीप निशित बारा, निशिकांत, अमित गुप्ता,सतीश कुमार मुंडा, मनोज कुमार, रीतू कुजूर, प्रतिक राज ,चंदन कुमार गोस्वामी, पीपी ,लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह ,डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, के अलावे बैंक, बीमा, उत्पाद ,वन विभाग के अलावे विभिन्न विभाग के अधिकारी व अधिवक्ता गण, पीएलभी,कोर्ट कर्मी, व वादकारी गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *