ऐतिहासिक होगी खतियानी जोहार यात्राः प्रिंस गुप्ता

सच खबर, बरवाडीहः प्रदेश के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन का लातेहार में मंगलवार,14फरवरी को होने वाली खतियानी जोहार यात्रा ऐतिहासिक होगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा बीते एक सप्ताह से जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. कार्यक्रम में प्रखंड के 15 पंचायतों से सैकड़ों कार्यकर्ता विधायक रामचंद्र सिंह के नेतृत्व खतियानी जोहार यात्रा में शामिल होंगे। यह बातें प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस राज गुप्ता ने सोमवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय मेंएक प्रेस वार्ता कर कहीं। कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हम सब के लिए गौरव की बात है की राज्य के मुख्यमंत्री महागठबंधन के अंतिम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम पब्लिक से सीधा संवाद करने को लेकर खतियानी जोहार यात्रा पर लातेहार की धरती पर आ रहे है। उन्होंने कहा कि जोहार यात्रा कार्यक्रम का पूरा फायदा जिलावासी को होगा। साथ ही मुख्यमंत्री के माध्यम से कई सौगात जिले को मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित है और कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर मंगलवार की सुबह प्रखंड से सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता सैकड़ों वाहन से विधायक रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में खतियानी जोहार यात्रा में शामिल होंगे। प्रथम प्रेस वार्ता में विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह पिंटू, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य रविंद्र राम, अनिल कुमार सिंह, शिवानंद तिवारी दीपू ,दुखन सिंह, अरुण कुमार, सुरेश मिश्रा हिमांशु गुप्ता अवधेश मेहरा, संजीव कुमार सिंह, समेत अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *