स्वस्थ और सुरक्षित वैवाहिक जीवन के लिए जरूरी है पौधरोपणःकौशल किशोर

सच खबर,गढ़वाः पलामू जिले के नावा बाजार और गढ़वा के कांडी और यूपी सोनभद्र के अनपरा में शादी समरोह में शामिल होकर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता  पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने वर-वधू को थाईलैंड का बारहमासी आम और हिमाचल के कपूर का पौधा देकर उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना की । उन्होंने कहा कि सभी लोगों को जीवन के हरेक महत्वपूर्ण मौके पर पौधरोपण कर उसे यादगार बनाना चाहिए। इससे जीवन और पर्यावरण दोनों की रक्षा होती है। उन्होंने कांडी के स्वर्गीय बजरंगी गुप्ता की पुत्री मीरा गुप्ता और बिहार पटना राजेंद्र नगर के कृष्ण मुरारी के पुत्र निशांत कुशल और पलामू, जिले के नावा बाजार के भाजपा नेता देव कुमार जायसवाल की पुत्री आकांक्षी जायसवाल का विवाह यूपी के अनपरा निवासी स्वर्गीय श्याम नारायण जायसवाल के पुत्र विशाल जायसवाल के साथ हुई। श्री कौशल शादी समारोह में शामिल होकर वर-वधु को पौधों के साथ आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की। श्री कौशल ने कहा कि पर्यावरण धर्म के आठ मूल्य ज्ञान मंत्रों के तहत पहला मूल मंत्र में कोई भी शुभ कार्यों पर पौधा को लगाना एवं दान करना शामिल है।  उन्होंने कहा कि यदि घर में सदस्यों  की संख्या बढ़े तो उन्हें स्वस्थ रहने के लिए व प्रकृति के संरक्षण और सम्वर्द्धन के लिए वृक्षों की संख्या  भी बढ़नी चाहिए,  क्योंकि पेड़ पौधा को हमारे भारतीय संस्कृति में भगवान शिव  का स्वरूप माना जाता है। वहीं पौधों की संख्या बढ़ने से आये दिन लोगों को ऑक्सीजन की सिलेंडर लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोरोना की कहर और प्रदूषण की जहर ने सभी लोगों को सबक सिखा दिया है कि ऑक्सीजन की सिलेंडर का कितना महत्व है। श्री कौशल ने कहा कि देव कुमार जायसवाल की पुत्री आकांक्षी पिछले 15 वर्षों से वन राखी मूवमेंट में शामिल पर्यावरण प्रेमी के रूप में पर्यावरण धर्म के प्रचारक के रूप काम करती थी।
उक्त कार्यक्रम के प्रमुख लोगों में बीपीएसए संस्था के प्रधान सचिव, सह ग्राम पंचायत डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल,छतरपुर के भाजपा नेता मुन्ना लाल जायसवाल, नावाबार के भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल,रंजीत जायसवाल, विनोद सिन्हा, गढ़वा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, अमित पासवान,राम किशोर गुप्ता, उमेश गुप्ता,डॉ विवेक कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सोनमती देवी, ललिता जा, नेहा जा,अविनाश जा, मनीष जा, आकृति, अंकुर, अंशु, लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *