23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया रामगढ़ महाविद्यालय का निरीक्षण

सच खबर,रामगढ़ः 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे के साथ रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ का निरीक्षण किया। सुश्री मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन के तहत ईवीएम के द्वितीय रेंडमाइजेशन के उपरांत रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ में ईवीएम के कमिश्निंग कार्यों के मद्देनजर की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सुश्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ईवीएम के कमिश्निंग का कार्य करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुश्री मिश्रा ने 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन के तहत 27 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर 26 फरवरी को रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ से मतदान पदाधिकारियों को रवाना करने के तहत की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। मौके पर सुश्री मिश्रा ने डिस्पैच एरिया, पार्किंग एरिया आदि का जायजा लेते हुए डिस्पैच के दिन सफलतापूर्वक कार्य संपन्न करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इन सबके अलावा सुश्री मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे के साथ 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में बनाए जाने वाले बज्रगृह व मतगणना केंद्र हेतु उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान वरीय पदाधिकारी निर्वाचन समन्वय कोषांग सह अपर समाहर्ता, निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन, जिला परिवहन पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल रामगढ़ सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *