सजवन गांव के अग्नि पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जायेगीः विधायक

सच खबर, हुसैनाबादः11 हजार वोल्ट के बिजली तार से सजवन गांव के चार घर जल गए। परिवार बेघर हो गए। उन्हे हर संभव मदद दी जायेगी। साथ ही बिजली विभाग उन्हे उचित मुआवजा का भुगतान करे। उक्त बाते हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि रिहायसी इलाके के जर्जर विद्युत तार को बदलने और गाइड वायर लगाने का काम बिजली विभाग करे, जिससे आगे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सजवन गांव के चार घर बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है। आज भी इस गांव ने बांस पर 440 वोल्ट के तार ले जाए गए हैं। इसे तत्काल ठीक करने का निर्देश उन्होंने सहायक अभियंता को दिया है। श्री सिंह ने कहा कि गरीब लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के अलावा विभाग के पास कोई काम नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि यही स्थिति रही तो विभाग के खिलाफ जनता उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जायेगी। श्री सिंह ने कहा कि प्रखंड और अंचल के द्वारा पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाने का निर्देश उन्होंने दिया है। पलामू के उपायुक्त से अग्नि पीड़ित परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की मांग वह करेंगे। उन्होंने इस संबंध में बीडीओ को जिला में रिपोर्ट भेजने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हैदरनगर एनसीपी की टीम पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने विधायक प्रतिनिधि सज्जू खान, पंचायत समिति सदस्य मनीष मेहता और मुखिया कुसुम देवी के द्वारा अग्नि पीड़ित लोगों की सहायता की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *