एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन

सच खबर,मेदिनीनगरः रविवार को एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विश्रामपुर में आयोजन किया गया था। इसके तहत लड़कियों को प्रशिक्षण में सेल्फ डिफेंस ,नान-चा,लाँग स्टिक,ब्रेकिंग आर्ट ,फ्लाइंग किक, जिमनास्टिक इत्यादि कराया गया। शिविर में मुख्य कराटे प्रशिक्षक शिहान संतोष कुमार एंव सहयोगी प्रशिक्षक सेन्साई सकेन्दर प्रजापति,सेम्पाई संध्या कुमारी, सेम्पाई चाँदनी कुमारी, सेम्पाई कल्पना कुमारी, सेम्पाई नटवर पाण्डेय इत्यादि कराटे प्रशिक्षकों ने लड़कियों को प्रशिक्षण दिया। शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लड़कियों को प्रमाण पत्र वार्डेन ऊषा कौशिक, खेल प्रशिक्षक प्रमिला कुमारी के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वार्डेन ने कहा कि आज का समय के अनुसार सुरक्षित एंव स्वस्थ रहने के लड़कियों को सिखना अति आवश्यक है, क्योकि विपरित परिस्थितियों में अपना सुरक्षा वे स्वयं कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *