युवा जागृति केंद्र की सतबरवा प्रखंड के पोची पंचायत में पंचायत स्तरीय समिति गठित

सच खबर, मेदिनीनगरः युवा जागृति केंद्र के द्वारा सतबरवा प्रखंड के पोची पंचायत के हलुमाड़ -सखुआटांड़ मे सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने युवा जागृति केंद्र की सदस्यता ली एवं पंचायत स्तरीय समिति का निर्माण किया। जिसमें सर्वसम्मति से श्याम लाल सिंह को अध्यक्ष, विजय बैठा को सचिव, संगीता देवी एवं निर्माणी देवी को सह सचिव एवं विजय सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन सतबरवा प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा ने कहा सरकार की अनदेखी और पक्षपातपूर्ण नीतियों का नतीजा है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग आज भी बदहाली का जीवन जीने को विवश हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को संगठित होकर समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास करना होगा। जनप्रतिनिधियों के स्वार्थ पूर्ण व्यवहार के कारण आज भी अव्यवस्था बनी हुई है। केंद्रीय सचिव मुकेश विश्वकर्मा ने कहा युवा जागृति केंद्र के प्रसार से ग्रामीण जनता में समस्याओं के समाधान हेतु आशा जगी है। इसे युवा जागृति केंद्र किसी भी परिस्थिति में पूरा करेगा। जिला सचिव प्रेम जी कुमार चैहान ने कहा शीघ्र ही सतबरवा प्रखंड में युवा जागृति केंद्र का प्रसार कर ग्राम स्तरीय समितियां भी बनाई जाएंगी। प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र कुमार संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। मौके पर जिला सचिव अमित रंजन, छोटू तिवारी, बलवंत चैहान एवं आशीष बैठा, चंद्रदेव सिंह, प्रदीप शुक्ला, प्रमोद कुमार, प्रेम कुमार सिंह, बिंदा देवी, सहजीता बीबी, सुरेंद्र सिंह, शीतल देवी, वीणा देवी, कलमुद्दीन अंसारी, मुस्लिम अंसारी एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *