चित्रांश महापरिवार गोला के द्वारा केंद्रीय पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय का हुआ भव्य स्वागत

सच खबर, गोला(रामगढ़)। चित्रगुप्त मंदिर बक्शी टोला के परिषद में सोमवार को चित्रांश महापरिवार गोला के द्वारा केंद्रीय पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत श्री सहाय चुनावी दौरे के क्रम में थोड़ी देर के लिए मंदिर परिसर में रुके थे। साथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, युवा जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, कमाल शहजादा, मसरूर अली रजा, प्रभारी चितरंजन चैधरी, प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी सहित कई लोग मौजूद थे । श्री सहाय ने चित्रांश परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि चित्रगुप्त महापरिवार गोला से मेरा अटूट संबंध है तथा हमेशा रहेगा। पूर्व विधायक ममता देवी आंदोलन से उपजी नेत्री है, जिन्हें जनता ने पांच वर्षों के लिए चुना था, लेकिन विरोधियों द्वारा षड्यंत्र कर उनकी सदस्यता को समाप्त कर दी गई है। आज वस्तुस्थिति यह है कि आज वो जेल में बंद हैं, जबकि वह जनता के बीच रहकर काम कर रही थी; कभी किसी रास्ते की रुकावट नहीं बनी थी। श्री सहाय ने चित्रकूट महापरिवार के सदस्यों से महागठबंधन के प्रत्याशी बजरंग महतो भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि चित्रांश परिवार गोला का काफी गौरवशाली इतिहास रहा है । शिक्षा के क्षेत्र में या परिवार हमेशा से काफी प्रगतिशील भूमिका निभाता रहा है तथा उम्मीद रखते हैं अपनी संप्रभुता का परिचय देते हुए महागठबंधन के प्रयासों को जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *