उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से पदाधिकारियों ने सुनी आमजनों की समस्याएं

सच खबर, गढ़वाः गढ़वा उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर 14 फरवरी मंगलवार को निदेशक डीआरडीए, दिनेश प्रसाद सुरीन, जिला कल्याण पदाधिकारी, निलेश कुमार मुर्मू एवं विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, संजीव कुमार सिंह द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार मे राशन कार्ड, जमीन विवाद, पेंशन, आवास, पेयजल, अतिक्रमण समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। सर्वप्रथम सदानंद राम, ग्राम अहिरपुरवा, थाना नगर उंटारी निवासी ने बताया की जमीन का सीमांकन कराने के लिए उन्होंने आवेदन दिया परंतु किसी कारणवश अब तक सीमांकन नही हो पाया है। प्राप्त शिकायत के आलोक में मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अपर समाहर्ता को आवेदन हस्तांतरित किया गया। इसी प्रकार बलराम सिंह, ग्राम रारो, थाना डंडई निवासी द्वारा बताया गया कि 14 अगस्त 2022 को वह रारो पैक्स अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए हैं परंतु अब तक उन्हें पैक्स का चार्ज नहीं दिया गया है। प्राप्त शिकायत की जांच एवं कार्रवाई हेतु जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *