जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कहा, मतदान पदाधिकारी अपनी सभी दुविधाओं को प्रशिक्षण के दौरान दूर करें

सच खबर, रामगढ़ः 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मंगलवार को गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ में द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों के लिए द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ का निरीक्षण कर प्रशिक्षण कार्यों का जायजा लिया। प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदान पदाधिकारियों से कहा कि निर्वाचन के दौरान आपके द्वारा जो भी कार्य किए जाने हैं आप सभी उनकी गंभीरता को समझते हुए अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं अपनी सभी तरह की दुविधाओं को प्रशिक्षण के दौरान दूर कर ले। सुश्री मिश्रा ने सभी मतदान पदाधिकारियों को स्वयं से ईवीएम को ऑपरेट करने एवं इसकी पूरी जानकारी प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने मतदान पदाधिकारियों को मतदान के दिन किए जाने वाले कार्यों को अच्छी तरह से समझ लेने, विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों को भरने की पूरी जानकारी प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने सभी को डिस्पैच के दिन का ससमय रामगढ़ कॉलेज पहुंच जाने एवं मतदान के दिन ससमय मॉकपोल करवा कर मतदान शुरू कर देने का निर्देश दिया। सुश्री मिश्रा ने सभी मतदान पदाधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान लगातार मास्टर ट्रेनरों व संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क में रहकर किसी भी प्रकार की दुविधा को त्वरित दूर करते हुए स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *