यज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जलयात्रा में शामिल हुए एनसीपी नेता विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह

सच खबर, हुसैनाबादः हुसैनाबाद के सिद्धनाथ नगर स्थित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को जलयात्रा निकाली गई।जल यात्रा सिद्धनाथ नगर हुसैनाबाद से विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए देवरी सोन नदी से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल उठाया गया। जल लेलकर श्रद्धालु पुनः सिद्धनाथ नगर पहुंचे। इस मौके पर एनसीपी नेता विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने कहा कि सिद्धनाथ नगर में शिव जी का मंदिर होने से लोगों को पूजा पाठ में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय यज्ञ के उपरांत 19 फरवरी को भंडारा का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यज्ञ से सम्पूर्ण विश्व का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे अनुष्ठान में लोगों को बढ़-चड़ कर भाग लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *