सच खबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमंडलीय कार्यालय जमशेदपुर के द्वारा डेप्युटी कमिश्नर सेल टेक्स कार्यालय जमशेदपुर के बड़ा बाबू सुबोध कुमार सिंह को बीस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में एसीबी अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि जल्द ही इस संबंध में विशेष जानकारी मीडिया को दी जायेगी। आगे उन्होंने कहा कि कुछ समय से इस विभाग में रिश्वतखोरी की सूचना मिल रही थी। लेकिन, शिकायतकर्ता सामने नहीं आ रहे थे। जैसे ही सुबोध कुमार सिंह द्वारा बीस हजार रुपये रिश्वत की मांग शिकायतकर्ता से की गई तो उन्होंने विभाग से सम्पर्क किया और मामले दर्ज होते ही हमलोगों ने एसीबी टीम की जाल बिछाकर इन्हें रुपये लेते रंगेहाथ कर लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।