सच खबर, मेदिनीनगरः झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक केन्द्रीय अध्यक्ष सह अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस बयान जारी कर विश्वकुलभूषण, भारतीय संविधान निर्माता,भारत रत्न परमपूज्य बोधिसत्व बाबा साहेब डा० भीमराव अम्बेडकर की पांकी के तेतराई स्थित डा०भीमराव अम्बेडकर उच्च विद्यालय के प्रांगण में स्थापित मूर्ति को असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़ने की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। जारी बयान में उन्होंने कहा है कि उक्त प्रांगण में प्रतिदिन शाम 5बजे से लेकर रात्रि 8बजे तक आर०एस०एस० की शाखाएं लगती रही हैं।यह सर्वविदित है कि बाबासाहेब के संविधान की विचारधारा से ठीक उलट संघ के लोग भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए समाज में जहर घोलने का कार्य करते हैं। भारत में बाबा साहेब की मूर्तियों पर सबसे ज्यादा हमला संघ के द्वारा ही प्रायोजित होता है।ऐसे में तेतराई की घटना में संघ की भूमिका नकारा नहीं जा सकता है। अभी हाल में पांकी में भडकी साम्प्रदायिक हिंसा के पीछे भी ऐसे ही संविधान विरोधी शक्तियां जवाबदेह रही है।
बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि आगामी 14 मार्च को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित अनुसूचित जाति अधिकार रैली में भी बाबा साहेब डा० भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्तियों को तोड़ने समेत भारत के संविधान को खत्म करने की साज़िश का जोरदार विरोध किया जाएगा।