होली व शब-ए-बारात को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

सच खबर, महुआडांड़/लातेहारः लातेहार उपायुक्त के निर्देशानुसार दिन मंगलवार को महुआडांड़ थाना परिसर में होली व शब ए बारात त्यौहार को लेकर शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नित निखिल सुरीन व डीएसपी राजेश कुजूर की अगुवाई में की गयी, जो कि जूम मीटिंग के माध्यम से सम्पन्न हुआ। बैठक में लातेहार उपायुक्त भोर सिंह यादव व एस पी अंजनी अंजन ने होली व शब ए बारात के त्यौहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने का निर्देश जारी किया है। साथ ही इस त्यौहार में किसी भी धर्म, समुदाय व किसी व्यक्ति विशेष द्वारा किसी भी तरह से कोई अपरिहार्य कार्य करने पर कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश जारी की है। बैठक में एसडीओ नित निखिल सुरीन ने होली का त्यौहार महुआडांड़ वासियों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा होली प्रेम का प्रतीक है, इस पर्व को सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा के साथ मनाएं। आगे डीएसपी राजेश कुजूर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर सामाजिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करे तो ऐसे लोगों को चिह्नित कर करवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शोशल मिडिया पर पूरी निगरानी रखी जाएगी। बैठक में बीडीओ अमरेन डांग, कार्यपाल दण्डाधिकारी जीतेन्द्र कुमार, पुअनी संजय रत्न, प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर, उपप्रमुख अभय मिंज, संजय जयसवाल, सूरज साहू, व प्रखंड के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *