सच खबर, रामगढ़ः 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मंगलवार को जिला परिषद कार्यालय रामगढ़ के सभाकक्ष में मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों एवं मतगणना सूक्ष्म प्रेक्षकों के लिए द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों के द्वारा उपस्थित सभी मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों एवं मतगणना सूक्ष्म प्रेक्षकों को 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत मतगणना के दिन किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान सभी को निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना के दिन किए जाने वाले कार्यों से संबंधित जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देने के क्रम में सभी की दुविधाओं को दूर किया गया। मौके पर सभी को मतगणना के दिन भरे जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों को भरने के संबंध में भी विभिन्न माध्यमों से जानकारी दी गई।