माता शबरी और भगवान राम का प्रेम सामाजिक समरसता का बेमिसाल उदाहरणः लवली गुप्ता

सच खबर, मेदिनीनगरः अखिल भारतीय भुइयां समाज के तत्वाधान में नौडिहा टू पंचायत के मंगलपुर में धूमधाम से माता शबरी की जयंती मनाई गई। शबरी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पांकी पूर्वी पूर्व जिला परिषद सदस्या श्रीमती लवली गुप्ता ने पूजा अर्चना करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्रीमती गुप्ता ने कहा की माता शबरी भगवान श्रीराम की परम भक्त थी वह भगवान के लिए प्रतिदिन आश्रम को साफ रखती थी और प्रतिदिन मीठे बेर चुन चुन कर भगवान राम की प्रतीक्षा करती थी। माता शबरी के निस्वार्थ प्रेम के कारण ही भगवान राम माता शबरी की कुटिया में पहुंचे और उनके जूठे बेर को खाया और यह संसार को संदेश दिया कि समाज में कोई बड़ा छोटा नहीं है। आज हम सबों को माता शबरी के गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करने कीउ जरूरत है तभी समाज में भाईचारा बढ़ेगा व हमारा समाज का सर्वांगीण विकास होगा। माता शबरी हम सबों के लिए प्रेरणादायी है। भगवान लक्ष्मण माता शबरी के जूठे बेर खाए होते तो शक्तिवाण से उन्हें घायल नहीं होना पड़ता ।भगवान राम हम सबों के लिए प्रेरणादायी हैं। भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खा कर समाज में एक मिसाल पैदा किया था। मौके पर राजू पासवान, गोविंद गुप्ता अनिल दुबे सकिन्दर भुइयां, मनोज भुइया ,धीरज भुइयां, सुनील भुइंया मुकेश, भुइयां गौरी, भुईया सारंगी भुइयां ,पंचम भुइयां सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *