जनता पूछ रही है अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फ़रमान ? बिट्टू पाठक

सच खबर, मेदिनीनगरः पलामू जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में स्थानीय साहित्य समाज चौक पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि जनता पूछ रही है अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फ़रमान ? मोदी सरकार लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान।केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई के मुद्दे पर 2014 के लोकसभा के चुनाव लड़ा और सत्ता पाने का काम किया लेकिन आज किस कदर महंगाई आसमान छू रहा यह किसी से छुपा नहीं है आज होली के 4 दिन पहले फिर आम जनों के पीठ पर चाबुक मारने का काम केंद्र सरकार ने किया रसोई गैस की मूल में50 रुपये वृद्धि करके इस देश की सरकार ने दिखा दिया कि गरीब विरोधी किसान विरोधी यह सरकार है देश की सरकार लगातार आम जनों के ऊपर महंगाई का बोझ दिन प्रतिदिन देने का काम कर रहा है जिस कदर देश में महंगाई बढ़ रही है केंद्र की सरकार का ही एक भी मंत्री बोलने के लायक नहीं बचा है केंद्र सरकार सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों को मदद पहुंचाने के लिए काम कर रही है।मध्यमवर्ग परिवार इस देश के सरकार से परेशान हो चुकी है
मोदी सरकार हर कार्य में विफल साबित हुआ है महंगाई की बात करें बेरोजगारी का बात करें भ्रष्टाचार का बात करें महिलाओं को सुरक्षा प्रदान का बात करें सभी वर्ग में यह सरकार विफल साबित हुई है केंद्र की सरकार सिर्फ नफरत फैलाने की काम करती है और नफरत फैलाने का बात करती है मगर कांग्रेस पार्टी देश को जोड़ने का देश में भाईचारा का देश में प्रेम का स्थापित होने का बात करती है इस देश में प्रेम और भाईचारा ही जीत सकता है नफरत कभी नहीं आने वाला 2024 के लोकसभा के चुनाव में देश की लोग इस सरकार को सबक सिखाने का काम करेगा। पुतला दहन में प्रमुख रूप से जिला के उपाध्यक्ष विनोद तिवारी भिकारी राम ईश्वरी प्रसाद सिंह संतोष चौबे सत्येंद्र सिंह नवल किशोर पाठक राजेंद्र अग्रवाल नफीस खान नसीम खान सतनारायण तिवारी सुधीर चौबे विश्राम दुबे मिथिलेश कुमार सिंह सुरेश पाठक बागेश्वर पांडे सिद्धनाथ प्रसाद गुप्ता शैलेश सिंह आमुख प्रियदर्शी प्रभात अग्रवाल शेरखान जाहिद खान अरविंद अग्रवाल विद्या सिंह चेरो अशोक पासवान जितेंद्र कमलापुरी कमल कौशल पासवान सिद्धेश्वर सिंह अमरेश तिवारी सोनू खान हर्ष साहनी अशोक पासवान मुकेश सिंह देवांग शुक्ला सौरभ पांडे मिथिलेश मिश्रा संतोष गुप्ता रामानंद पाठक सतीश शुक्ला मिंटू खान राजेश चौरसिया साकेत सिंह सुधीर कुमार सिंह ललित कुमार सिंह शैलेश मेहता रविंद्र कुमार सोनम वर्मा उदय यादव उमेश यादव नदीम खान जतरू उरांव मनीष विश्वकर्मा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *