वरदान चौरिटेबल ट्रस्ट’ ने ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान’ चलाया

सच खबर, मेदिनीनगरः वरदान चौरिटेबल ट्रस्ट’ की टीम ने मंगलवार को पोलपोल स्थित महात्मा गांधी स्कूल ,राजकीय बुनियादी विद्यालय पोलपोल में संयुक्त रूप से ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान’ चलाया । पलामू जिले में लगातार तेजी से बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं अब सभी को डराने लगी हैं, आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं । ऐसे में हर व्यक्ति को इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है । इसी बात को ध्यान में रखते ‘ वरदान चौरिटेबल ट्रस्ट’विगत कई महीनों से लगातार इस तरह के अभियान चला रहा है, ताकि लोग सड़कों पर चलते समय सुरक्षित रह सकें । आज इस अवसर पर संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा के अलावा प्राचार्या किंडा तिर्की दिनेश कुमार शुक्ल, प्राचार्य समाजसेवी पंकज लोचन, सतबरवा थाना प्रभारी अमित सोनी, रिनू शर्मा और लक्ष्य श्रेष्ठ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *