‘सेव बेतला-सेव पलामू’ अभियान के तहत ‘बेतला -जादू का जंगल’ डॉक्यूमेंट्री का लोकार्पण कलः सूर्या

सच खबर, मेदिनीनगरः पलामू के युवा नेता सह एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह के अभियान ‘सेव बेतला- सेव पलामू ’के तहत बन कर तैयार डॉक्यूमेंट्री का कल रांची में लोकार्पण होना है। बेतला पर पहली बार कोई डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है। सूर्या सिंह ने दूरभाष पर बताया कि बेतला वास्तव में जादू का जंगल है। इस जंगल को दुनिया के नज़र में लाने एवं दुर्दशा से बचाने के ख्याल से ये डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है। उन्होंने बताया कि लोकार्पण विश्व वन्यजीव दिवस की पूर्व संध्या पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के जाने माने पर्यावरण विद् और पलामू व्याघ्र अभ्यारण के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *