मतगणना के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ का निरीक्षण

सच खबर,रामगढ़ः 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत गुरुवार को होने वाली मतगणना के मद्देनजर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान सुश्री मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे ने सर्वप्रथम मतगणना के मद्देनजर प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों, अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को संयुक्त रूप ब्रीफ कर महत्वपूर्ण जानकारियां दी। ब्रीफिंग के दौरान जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने सभी दण्डाधिकारियों/अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों, कर्मियों को मतगणना के मद्देनजर जारी संयुक्त जिला आदेश को अच्छी तरह से पढ़ लेने, प्रतिनियुक्ति स्थल एवं स्थल पर किए जाने वाले कार्यों को अच्छी तरह से समझ लेने का निर्देश दिया वही अलग-अलग प्रवेश द्वार पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं अधिकारियों को सुश्री मिश्रा ने बिना वैद्य पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश ना देने का निर्देश दिया। मतगणना के दिन भीड़ भाड़ होने के मद्देनजर सुश्री मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी दण्डाधिकारियों एवं अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया वही सुश्री मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों आदि को अपने-अपने क्षेत्रों में सजग रहकर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। मौके पर सुश्री मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना के लिए प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों/अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों/ कर्मियों को मतगणना के दिन ससमय अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर दायित्वों का निर्वहन करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *